रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गौचर के भट्टनगर में अवैध रूप से संचालित होंडा शोरूम सीज

विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अंतर्गत गौचर के भट्टनगर में अनाधिकृत रूप से संचालित होंडा शोरूम को सीज कर दिया है। भट्टनगर में बिना अनुमति के होंडा शोरूम का संचालन चल रहा था। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर शोरूम पर छापा मारा गया।

जिसमें शोरूम संचालन की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही इस शोरूम से आज तक कोई भी टैक्स जमा नहीं कराया गया है। इसके अतिरिक्त इस शोरूम में मानकों के अनुसार सुविधाएं भी नहीं मिली हैं।

परिवहन अधिकारी ने अवैध रूप से संचालित इस शोरूम में मिले 11 दोपहिया वाहनों सहित शोरूम को सीज कर दिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित शोरूम की जांच की जाए और अवैध रूप से शोरूम का संचालन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी भी दशा में बिना अनुमति के शोरूम का संचालन न हो।

https://regionalreporter.in/8516-voters-in-gauchar-municipal-body-election/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=CtE2L9JRLXTEjxFA
अरुण मिश्रा
+ posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *