रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऊधम सिंह नगर में ट्रक चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहगीर महिला को लगी दो गोलियां; पांच आरोपियों पर मुकदमा

हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में हाईवे पर एक ट्रक चालक को निशाना बनाकर की गई अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी

फैल गई। हमलावरों की गोलियों की चपेट में आकर सड़क से गुजर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुंबई के लिए रवाना हुआ था ट्रक चालक

जानकारी के अनुसार ग्राम पटेरी (वर्तमान निवासी ग्राम दोपहरिया) निवासी जगजीत सिंह पेशे से चालक हैं।

उन्होंने बताया कि 30 जून की रात करीब 9:20 बजे वह अशोक लीलैंड की एक चेसिस लेकर खालापुर,

पनवेल (मुंबई) के लिए रवाना हुए थे। गांव से निकलते ही हाईवे पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की।

दो कारों में पहुंचे हमलावर, शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

चालक के अनुसार हाईवे किनारे एक मारुति ब्रेजा और एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार खड़ी थी।

दोनों वाहनों से पांच लोग बाहर आए और ट्रक चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचों से लगातार फायरिंग शुरू

कर दी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन की रफ्तार बढ़ाई और मौके से निकलने में सफल रहा।

कई किलोमीटर तक पीछा कर बरसाईं गोलियां

हमलावरों ने ट्रक चालक का पीछा नहीं छोड़ा और कारों से कई किलोमीटर तक पीछा करते हुए लगातार फायरिंग करते रहे।

सिरौलीकला चौराहा, खालसा ढाबा और गौला पुल के पास भी चलती चेसिस पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं।

फायरिंग में वाहन की बॉडी और पिछली लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई।

राहगीर महिला को लगी दो गोलियां

फायरिंग के दौरान सड़क से गुजर रही एक मोटरसाइकिल भी गोलियों की चपेट में आ गई।

बाइक पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की साहिस्ता बी अपने पति इशरार और बच्चों के साथ सवार थीं।

ट्रक चालक पर चलाई गई गोलियों में से दो गोलियां साहिस्ता बी के जांघ और कंधे में जा लगीं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

पुरानी रंजिश को बताया हमले की वजह

ट्रक चालक जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।

उनका दावा है कि इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है,

जिसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर थाने में पहले से दर्ज है।

पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित चालक की तहरीर के आधार पर पुलभट्टा थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी, हरमन, विक्रमजीत, निरंजन सिंह उर्फ निरु और सर्वजीत बजवा उर्फ

साबा के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज

पुलभट्टा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की

फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

https://regionalreporter.in/minority-education-act-comes-into-force-in-uttarakhand-from-today/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=aU_e7iI3AnG4dyC4
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *