300 नग अवैध लकड़ी बरामद, मदमहेश्वर घाटी में वन विभाग का छापा
Madhyamaheshwar Valley क्षेत्र में अवैध पातन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग रेंज ऊखीमठ/गुप्तकाशी की टीम ने सीमांत क्षेत्रों के
विभिन्न तोकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध वन संपदा बरामद की।
300 नग कड़ी और तख्ते किए कब्जे में
वन क्षेत्राधिकारी Vimal Kumar Bhatt के नेतृत्व में 14 सदस्यीय वनकर्मियों की टीम ने कार्रवाई के
दौरान चीड़ समेत अन्य प्रजातियों की लगभग 300 नग कड़ी और तख्ते अलग-अलग साइज में बरामद किए।
वन विभाग ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर मुख्यालय और वन चौकी पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी मौके से फरार
वन विभाग के अनुसार वन अपराध में शामिल लोग छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गए।
विभाग अब आरोपियों की तलाश में जुट गया है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
लंबे समय से मिल रही थी अवैध पातन की शिकायत
रेंज अधिकारी विमल कुमार भट्ट ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से अवैध वृक्ष पातन की शिकायतें मिल रही थीं।
सूचना के आधार पर वन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।














Leave a Reply