रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

नैनीताल चुनावी ड्यूटी में नोडल अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

नैनीताल चुनावी ड्यूटी क्षेत्र में गागर के पास कार खाई में गिरने से रामगढ़ सीएचसी में तैनात डाॅक्टर गौरव कांडपाल की दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने कार खाई में गिरने की आवाज सुनकर मौके पर जाकर रेस्क्यू किया. साथ ही घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायल अवस्था में डाॅक्टर को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें भवाली प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही डाॅक्टर ने दम तोड़ दिया।

https://regionalreporter.in/major-fire-breaks-out-in-huts-near-haldwani-banbhulpura/

रामगढ़ चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू का घायल को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. डाॅक्टर रामगढ़ क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान नोडल अधिकारी थे. वे बूथ का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *