मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बन्नाखेड़ा रेंज टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
बिना वैध दस्तावेजों के ले जाए जा रहे 480 टिन लीसा से भरे एक कैंटर को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान चालक जंगल की ओर भाग निकला, जबकि परिचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में खुला मामला
वन विभाग की टीम ने नया गांव क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कैंटर को रोकने का प्रयास किया।
चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पीछा किए जाने पर उसने वाहन जंगल के किनारे छोड़ दिया।
तलाशी के दौरान फूड कैट के नीचे छिपाकर रखे गए 480 टिन लीसा बरामद हुए। परिचालक वैध परिवहन दस्तावेज नहीं दिखा सका।
चालक की तलाश जारी
वन विभाग ने वाहन और बरामद लीसा को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
डीएफओ ने दी सख्त चेतावनी
डीएफओ प्रकाश आर्या ने कहा कि बिना वैध प्रपत्रों के लीसा परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।















Leave a Reply