गांधी संस शोरूम में लगी आग से मचा हड़कंप, 7 दमकल वाहनों ने दो घंटे में पाया काबू
अतिव्यस्त बाजार में आग से अफरा-तफरी
देहरादून के व्यस्त पलटन बाजार क्षेत्र में बुधवार सुबह गांधी संस साड़ी
और लहंगा शोरूम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग इतनी विकराल थी कि उससे उठता धुआं करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख
आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद लंबे समय तक पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छाया रहा।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं।
आग की गंभीरता को देखते हुए 6 से 7 दमकल वाहनों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
शोरूम संचालक का दावा है कि दुकान के बाहर लगे बिजली के पोल पर चिंगारी उठने के बाद तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ,
जिससे आग उनकी दुकान तक पहुंच गई।
हालांकि अग्निशमन विभाग का कहना है कि सूचना मिलने के 5 से 7 मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी और तत्काल अभियान शुरू कर दिया गया था।
नुकसान का आकलन जारी
प्रारंभिक जांच में आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
हालांकि आग से हुए कुल नुकसान का आंकलन अभी किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार विस्तृत जांच और मूल्यांकन के बाद ही आर्थिक क्षति की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।















Leave a Reply