रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पौड़ी में अस्पताल के अंदर बाइक दौड़ाकर बनाया वीडियो

पौड़ी जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है।

एक युवक अस्पताल के प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक लेकर घुस गया और प्रथम तल तक

पहुंचते हुए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के कक्ष के अंदर तक बाइक दौड़ा दी।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए हैं।

अस्पताल के गलियारों में दौड़ाई बाइक

जानकारी के अनुसार, युवक अस्पताल के उन गलियारों में बाइक चलाता नजर आया जहां मरीजों, तीमारदारों और व्हीलचेयर पर आने-जाने वाले दिव्यांग मरीजों का आवागमन रहता है।

आरोप है कि उसने अस्पताल परिसर में स्टंटबाजी भी की, जिससे मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

CMS कार्यालय तक पहुंचा युवक

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को एक अज्ञात युवक भवन संख्या-1 के प्रथम तल तक बाइक लेकर पहुंच गया

और CMS कार्यालय समेत विभिन्न वार्डों के आसपास बाइक चलाता रहा।

मौके पर मौजूद पीआरडी कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में प्रशासन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में इस तरह की हरकत किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है

और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

अस्पताल प्रशासन ने शिकायत में बाइक का नंबर UK07-2713 भी दर्ज कराया है।

पुलिस अब वायरल वीडियो और वाहन नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

https://regionalreporter.in/a-multi-purpose-social-welfare-camp-will-be-held-in-kotdwar-on-june-17/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=XUTLuPALAxBOQC9o
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *