रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मन की बात में पीएम मोदी ने कारगिल वीरों को किया नमन

आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल की कठिन परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत साहस और पराक्रम का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि देश हमेशा अपने वीर जवानों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

‘शौर्य विजय यात्रा’ का किया उल्लेख

पीएम मोदी ने बताया कि इस वर्ष ‘शौर्य विजय यात्रा’ का आयोजन किया गया है।

यह मोटरसाइकिल यात्रा 14 जुलाई को दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल से शुरू होकर द्रास के कारगिल वॉर मेमोरियल तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूट’ का संदेश देश के वीरों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत पर जताया गर्व

प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल हुए आईएनएस महेंद्रगिरी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह

अत्याधुनिक युद्धपोत भारत में ही डिजाइन और निर्मित किया गया है,

जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है।

उन्होंने बताया कि डीआरडीओ ने हाल ही में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट और कुशा मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को दिया।

रक्षा निर्यात में बढ़ रहा भारत का प्रभाव

पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने इंडोनेशिया दौरे का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल से

जुड़ी महत्वपूर्ण डील पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे भारतीय रक्षा तकनीक पर दुनिया का भरोसा और मजबूत हुआ।

जल संरक्षण अभियान में जनभागीदारी की सराहना

प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत

वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देशभर में गांवों, शहरों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों ने इस अभियान में उत्साह के साथ भागीदारी की है,

जो जल संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

https://regionalreporter.in/pralhad-joshi-gets-additional-charge-of-education-ministry-2026/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=AgkU6M-022PLI7Je
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *