रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल 100-100 करोड़ नोट होंगे जारी

भारत में जल्द ही ₹10 और ₹20 के पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू हो सकता है।

केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत दोनों मूल्यवर्ग के 100-100 करोड़ पॉलीमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी किए जाएंगे।

यानी कुल 200 करोड़ प्लास्टिक नोटों का परीक्षण होगा।

केंद्र सरकार ने यह जानकारी संसद में दी है।

RBI ने अपने केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के बाद ₹10 और ₹20 के पॉलीमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल का प्रस्ताव सरकार को भेजा था।

₹10 और ₹20 के 200 करोड़ नोटों का होगा परीक्षण

फील्ड ट्रायल के दौरान ₹10 के 100 करोड़ और ₹20 के 100 करोड़ पॉलीमर नोट जारी किए जाएंगे।

इन नोटों की कुल अंकित कीमत करीब ₹3,000 करोड़ होगी। ट्रायल के बाद इनके प्रदर्शन और उपयोगिता का आकलन किया जाएगा।

अगर फील्ड ट्रायल सफल रहता है तो RBI भविष्य में इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोटों की नियमित जारी करने पर फैसला ले सकता है।

कागजी नोट अभी बंद नहीं होंगे

प्लास्टिक नोटों को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ₹10 और ₹20 के मौजूदा कागजी नोट बंद नहीं किए जा रहे हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पॉलीमर नोटों को कागज आधारित नोटों के साथ जारी करने का प्रस्ताव है।

यानी फील्ड ट्रायल के दौरान कागजी और पॉलीमर दोनों तरह के नोट चलन में रहेंगे।

फिलहाल कागजी मुद्रा को पूरी तरह प्लास्टिक नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

क्यों लाए जा रहे हैं पॉलीमर नोट?

पॉलीमर नोटों की सबसे बड़ी खासियत उनकी टिकाऊ क्षमता मानी जाती है।

RBI के हवाले से सरकार ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार पॉलीमर बैंक नोटों की उम्र कागजी नोटों की तुलना में काफी अधिक होती है।

₹10 और ₹20 के नोट रोजमर्रा के लेनदेन में बड़ी संख्या में इस्तेमाल होते हैं और बार-बार हाथ बदलने के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं।

ऐसे में फील्ड ट्रायल के जरिए यह देखा जाएगा कि पॉलीमर नोट भारतीय परिस्थितियों में कितने टिकाऊ और उपयोगी साबित होते हैं।

नियमित इस्तेमाल का फैसला ट्रायल के बाद

सरकार ने फिलहाल इसे शुरुआती चरण की पहल बताया है।

फील्ड ट्रायल के नतीजों के आधार पर ही दोनों मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोटों को नियमित रूप से जारी करने पर फैसला होगा।

इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि ₹10 और ₹20 के कागजी नोट पूरी तरह बंद होने वाले हैं।

फिलहाल RBI का उद्देश्य पॉलीमर नोटों की व्यवहारिकता और टिकाऊपन का परीक्षण करना है।

https://youtu.be/55Yhp1Wq6lU?si=KfzHH7NS9xafKyrJ
https://regionalreporter.in/champawat-swalla-inter-college-science-stream-demand-cm-dhami/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *