रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा

हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालु बाल-बाल बचे

देवप्रयाग के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कार का अगला हिस्सा हुआ चकनाचूर

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

देवप्रयाग और तीन धारा के बीच एनएचपीसी (NHPC) के पास स्थित तीखे मोड़ पर पंजाब से

हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं की कार और ऋषिकेश की ओर आ रहे

एक एलपी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना गंभीर था कि शेवरले बीट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

वहीं ट्रक का पिछला एक्सल भी टूटकर बाहर निकल गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

श्रद्धालु सुरक्षित, मामूली चोटें आईं

राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। हादसे में यात्रियों को केवल हल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पंजाब से हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे थे।

प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों की मदद की। फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

https://regionalreporter.in/kishau-dam-project-agreement-amit-shah-uttarakhand-himachal/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=XUTLuPALAxBOQC9o
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *