रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रूद्रप्रयाग से आगे चोपड़ा-डुंगरी मार्ग पर सड़क हादसा

हादसे में 06 लोगों को किया रेस्क्यू, 02 की मौक पर ही मौत
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के चोपड़ा-डुंगरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज गुरूवार, 18 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर एक वाहन संख्या न्ज्ञ13। 4341 दुर्घनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ को दुर्घटना की जानकारी दी। चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए। एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में घायलों के नाम
बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल (70 वर्ष)
जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल (50 वर्ष)
पूजा पुत्री जीतपाल (27 वर्ष)

हादसे में मृतकों के नाम
कल्पेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल (58 वर्ष)
देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल (45 वर्ष)
आरती पुत्री जीतपाल (24 वर्ष)

https://regionalreporter.in/panchayat-imposed-fine-for-not-playing-drums/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=jv6QLQcGjYYEsyvm
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *