मायकोटी डाट पुल के पास हुआ हादसा, विकास भवन में चालक के पद पर कार्यरत थे मृतक
रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा मायकोटी डाट पुल के पास हुआ।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 55 वर्षीय शिव लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक रुद्रप्रयाग के ग्राम बोरा के निवासी बताए गए हैं।
ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे।
वह बाइक से ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे।
इसी दौरान सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार नागनाथ पोखरी की ओर जा रही थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।














Leave a Reply