रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दुःखद: यमुना में डूबे अल्मोड़ा के 19 वर्षीय अग्निवीर

परिवार के साथ ब्रज दर्शन को पहुंचे थे

राधाष्टमी पर वृंदावन के जुगल घाट पर स्नान के दौरान हादसा, सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

राधाष्टमी पर परिवार के साथ ब्रज दर्शन के लिए पहुंचे अल्मोड़ा निवासी 19 वर्षीय अग्निवीर हर्ष बिष्ट की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

रविवार सुबह वृंदावन के जुगल घाट पर स्नान के दौरान यह हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

रविवार को काफी तलाश के बाद भी हर्ष का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह जुगल घाट के आसपास सर्च अभियान के दौरान उनका शव बरामद किया गया।

परिवार के साथ ब्रज यात्रा पर आए थे हर्ष

जानकारी के अनुसार, हर्ष अपनी दोनों बहनों भारती और बबीता तथा ममेरे भाई गौरव के साथ ब्रज यात्रा पर आए थे।

परिवार ने बरसाना और नंदगांव में दर्शन किए। इसके बाद रविवार सुबह सभी वृंदावन पहुंचे और जुगल घाट गए।

बताया गया कि करीब नौ बजे हर्ष यमुना में स्नान करने उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक साल पहले बने थे अग्निवीर

हर्ष करीब एक साल पहले भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जयपुर में बताई गई है।

परिवार के अनुसार, हर्ष अपनी दोनों बहनों के इकलौते भाई थे।

परिजनों ने बताया कि हर्ष के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में वह परिवार का प्रमुख सहारा थे।

जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://regionalreporter.in/asian-games-2026-india-medal-tally/
https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=TbOzQH1ZRasbwypj
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *