नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, गोवंश की देखभाल और सुरक्षा की उठाई मांग
श्रीनगर गढ़वाल में नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला में गोवंश की कथित बदहाल स्थिति को लेकर
स्थानीय महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गौवंश की उचित देखभाल,
पर्याप्त चारे और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
मीना बर्तवाल ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय महिला मीना बर्तवाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम की गौशाला में गोवंश की स्थिति बेहद चिंताजनक है।
उनके अनुसार कई गायों को पर्याप्त भोजन और चारा नहीं मिल रहा है, जिससे वे कमजोर और अस्वस्थ हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि गौशाला में कई पशुओं की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
मोहल्लों से गोवंश ले जाने पर भी जताई आपत्ति
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि नगर निगम की टीम शहर और मोहल्लों से गायों को पकड़कर गौशाला ले जाती है, लेकिन वहां उनकी समुचित देखभाल नहीं हो रही।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गोवंश के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है और बछड़ों की स्थिति भी चिंताजनक है।

बेहतर व्यवस्था की मांग
महिलाओं ने नगर निगम से मांग की कि गौशाला में गोवंश के लिए नियमित चारा, स्वच्छ पानी, समय पर पशु चिकित्सा
और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही गौशाला की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।



















Leave a Reply