रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग पर श्रीनगर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहन सीज

चारधाम यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

इसी क्रम में श्रीनगर गढ़वाल पुलिस ने एक कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दैनिक चेकिंग के दौरान वाहन संख्या DL2CBG3561 को रोका गया।

चालक वाहन में अवैध रूप से हूटर, लाउड हेलर और माइक का प्रयोग कर शांत माहौल बिगाड़ने,

अराजकता फैलाने और अन्य राहगीरों पर धौंस जमाने का प्रयास कर रहा था।

काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग पर श्रीनगर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहन सीज

वाहन पर लगी थी काली फिल्म

जांच में पाया गया कि वाहन पर काली फिल्म भी लगी हुई थी, जो नियमों का उल्लंघन है।

इसके अलावा चालक वाहन को लापरवाही और खतरनाक तरीके से चला रहा था।

पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संकेत देने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका,

जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर सीज कर दिया।

मौके पर हटाए गए हूटर और काली फिल्म

पुलिस ने मौके पर ही वाहन से हूटर, काली फिल्म और माइक हटाकर जब्त कर लिए।

साथ ही हुड़दंग, अराजकता और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले अन्य तत्वों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम

की धारा 81 के तहत सख्त चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस का सख्त संदेश

पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस का कहना है कि हुड़दंग, स्टंट, नशे में वाहन चलाना या हूटर बजाकर धौंस जमाने जैसी हरकतों पर

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वाहन चालक की पहचान

पुलिस के अनुसार, वाहन चालक की पहचान हर्षित (35 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार, निवासी साउथ दिल्ली के रूप में हुई है।

वाहन में मौजूद दूसरे व्यक्ति की पहचान मोहित गौड़, पुत्र मुकेश कुमार, निवासी जुड़बाग कोटला, दिल्ली के रूप में हुई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश असवाल (चौकी प्रभारी श्रीकोट), महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट,

अपर उपनिरीक्षक विनोद शाह, हेड कांस्टेबल हरीश लिंगवाल,

हेड कांस्टेबल महेंद्र रावत और हेड कांस्टेबल राजू लाल शामिल रहे।

https://regionalreporter.in/kedarnath-helicopter-service-disrupted-first-day-yatra/
https://youtu.be/IDcojvWq0S8?si=aCJx5yNwvqZDE1YB
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *