उत्तरमध्यमा परीक्षा में प्रथम स्थान, 10वीं में भी रह चुके हैं प्रदेश में द्वितीय
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा परिणाम 2025-26 में श्रीनगर गढ़वाल के छात्र सक्षम प्रसाद फोन्दणी ने
उत्तरमध्यमा (12वीं) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
वह श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय के छात्र हैं और उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से बनाई पहचान
सक्षम मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के पाली कफिल्ड गांव के निवासी हैं।
इससे पहले भी उन्होंने 10वीं परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था, जो उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।
परिवार और गुरुओं को दिया श्रेय
साधारण परिवार से आने वाले सक्षम के पिता विनेश प्रसाद फोन्दणी पंडित हैं और माता सर्वेश्वरी देवी गृहिणी हैं।
सक्षम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है।
विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम
विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार इस वर्ष परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
पूर्व मध्यमा में सभी छात्र सफल रहे, जबकि उत्तरमध्यमा में सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का लक्ष्य
सक्षम प्रसाद का सपना संस्कृत विषय में उच्च अध्ययन कर पीएचडी करना और प्रोफेसर बनना है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



















Leave a Reply