रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी

ऊंचाई, मौसम और स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए विशेष दिशा-निर्देश, अन्य राज्यों से समन्वय तेज

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए इस बार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस किया है।

स्वास्थ्य विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।

हेल्थ अलर्ट अभियान शुरू, राज्यों के साथ समन्वय

स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशों पर विभाग ने “हेल्थ अलर्ट अभियान” शुरू किया है।

इसी कड़ी में सहायक निदेशक डॉ. अमित शुक्ला ने राजस्थान का दौरा कर वहां के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में डॉ. रवि प्रकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जहां श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

बाहरी राज्यों के यात्रियों पर खास फोकस

सरकार ने खास तौर पर उन राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर आते हैं।

निर्णय लिया गया है कि हेल्थ एडवाइजरी को केवल शहरों तक सीमित न रखकर गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि हर यात्री तक जरूरी जानकारी समय रहते पहुंच सके।

बुजुर्ग और बीमार यात्रियों के लिए विशेष चेतावनी

हेल्थ एडवाइजरी में खास तौर पर बुजुर्गों, हृदय रोगियों और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को यात्रा से पहले पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों (2700 मीटर से अधिक) में ऑक्सीजन की कमी, ठंड और मौसम में अचानक बदलाव

को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के मुख्य निर्देश

  • यात्रा से 2–3 सप्ताह पहले मेडिकल चेकअप कराएं
  • नियमित दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक साथ रखें
  • रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पिएं
  • खाली पेट यात्रा न करें
  • धीरे-धीरे ऊंचाई के अनुकूल बनें
  • गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ रखें
  • शराब और धूम्रपान से बचें
  • अपने साथ डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और संपर्क नंबर रखें

यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई गईं

चारधाम यात्रा मार्ग पर 1350 से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं।

किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालु 104 या 108 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार की अपील

स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं

और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बन सके।

https://regionalreporter.in/khatima-youth-body-found-hanging-river-side-2026/
https://youtu.be/qUTHnPnwFL4?si=TK4r0dp9K432gKO9
Website |  + posts

लेखिका बीते ढाई दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.वर्ष 2015 से रीजनल रिपोर्टर के संपादक के पद पर कार्यरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *