रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

अभिषेक रावत

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार, 11 सितम्बर को शिक्षा विभाग की कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में चल रही परियोजनाओं और क्षमता विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी के मुख्य निर्देश

  • विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय और व्यावसायिक कार्यक्रमों की जांच करें।
  • एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नंदानगर की व्यवस्थाओं की नियमित जांच करें।
  • भोजन और आवास की व्यवस्था चाक-चौबंद रखें।
  • ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बन रही पेंटिंग का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश।
  • मुख्य विकास अधिकारी को जीआईसी पैंतोली का निरीक्षण करने को कहा।
  • स्मार्ट क्लास और पुस्तकालयों के निर्माण पर विशेष जोर।

वित्तीय प्रगति की जानकारी

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत:

  • प्राथमिक शिक्षा में क्षमता विकास के लिए स्वीकृत 386.91 लाख में से अब तक 332 लाख का व्यय किया जा चुका है।
  • माध्यमिक शिक्षा स्तर पर 2.87 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है, जिसके सापेक्ष कार्य जारी हैं।
  • जिला योजना में 112 कार्य योजनाओं के लिए स्वीकृत 427.50 लाख में से अब तक 392.53 लाख व्यय किए गए हैं।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, सतीश चमोली सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/after-the-rain-stopped-kedarghati-regained-its-charm/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=rymAAvw9CrpN4so_
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *