रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

यहाँ शिक्षा के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन Villagers demonstrated for education here


चालीस छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एक शिक्षक के भंरोसे

पठन-पाठन हो रहा प्रभावित

मनोज उनियाल/कीर्तिनगर

https://regionalreporter.in/candidates-list-of-loksabha-chunav/ विकासखंड कीर्तिनगर के प्राथमिक विद्यालय गवाणा डागर में विगत 15 माह से स्थाई शिक्षक नहीं होने से पठन पाठन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विद्यालय में स्थाई शिक्षक नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कीर्तिनगर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


सोमवार को डागर क्षेत्र के ग्रामीण राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवाणा में स्थाई शिक्षक नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर पहुंचे। डागर विकास संघर्ष समिति के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवाणा में 40 छात्र छात्राएं पढ़ रहे हैं। विगत 15 माह से विद्यालय में स्थाई शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

विद्यालय केवल व्यवस्था पर भेजे कई एक शिक्षिका के भरोसे चल रहा है। जिस कारण छात्र छात्राओं के पठन-पाठन में बेहद समस्याएं हो रही हैं। विभाग को पहले भी पत्राचार किया गया है। इसके बावजूद विद्यालय में स्थाई शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिस कारण ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी ने कहा कि विद्यालय में कम से कम दो शिक्षकों की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने बीईओ कार्यालय में नारेबाजी करते हुए एक सुर में 15 दिन के अंदर विद्यालय में स्थाई शिक्षक नियुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द विद्यालय में स्थाई शिक्षक की नियुक्ति नहीं होती है तो ग्रामीण आगे भी आंदोलन के लिए विवश होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी दमयंती रावत ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका व्यवस्था के तौर पर पढ़ा रही हैं। विद्यालय में एक शिक्षक का स्थानांतरण हुआ है। लेकिन उनके द्वारा ज्वाइन न किए जाने से समस्या बनी हुई है। शीघ्र विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की जाएगी।
प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश चौहान, कुलदीप चौहान, प्रदीप चौहान, चंद्रशेखर आदि शामिल रहे।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *