रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सूडान : सैन्य विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

सूडान का सैन्य विमान ओमदुरमान शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए हैं। दुर्घटना के पीछे मुख्य कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

विस्तार

सूडान के एक सैन्य विमान के ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि ‘एंटोनोव’ विमान मंगलवार को ओमडुरमैन के उत्तर में वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।.

सेना ने बताया कि इस दुर्घटना में सैन्य कर्मियों और आम नागरिकों की मौत हुई है हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 19 लोग मारे गए और उनके शवों को ओमदुरमान के नाउ में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल में दो बच्चों सहित पांच घायल आम नागरिक भी भर्ती कराए गए हैं।

सूडान में गृहयुद्ध

सूडान में साल 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब सेना और अर्धसैनिक समूह ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के बीच तनाव खुले युद्ध में बदल गया था।संघर्ष ने शहरी क्षेत्रों, विशेष रूप से दारफुर क्षेत्र को तबाह कर दिया है।

जातीय हिंसा, सामूहिक बलात्कार की भयावह घटनाओं को जन्म दिया है। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय अधिकार संगठनों ने इन घटनाओं को मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध बताया है।

हाल के महीनों में, खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सेना ने RSF के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। RSF, जो पश्चिमी दारफुर के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करता है।

इसने दावा किया है कि उसने सोमवार, 23 फरवरी को दक्षिण दारफुर प्रांत की राजधानी न्याला में एक सूडानी सैन्य विमान को मार गिराया। ऐसी घटनाएं सूडान के संकट को और जटिल बना रही हैं तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।

https://regionalreporter.in/international-yoga-festival-will-start-from-march-1-in-rishikesh/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=pC85k6_EI6pa2Ipn
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *