रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवेंद्र सिंह बिष्ट को पदोन्नति पर दी गई भावभीनी विदाई

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर में कार्यालय सहायक रहे देवेंद्र सिंह बिष्ट को पदोन्नति पर संस्थान परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई l

देवेंद्र सिंह बिष्ट की पदोन्नति राजकीय इंटर कॉलेज जाख विकासखंड कर्णप्रयाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में हुई है l

देवेंद्र सिंह बिष्ट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 25 वर्ष कार्यालय सहायक के रूप में कार्यरत रहे l अपने व्यवहार एवं कार्य कुशलता से वे संस्थान में सभी के प्रिय थे l

संस्थान द्वारा दिए गए विदाई समारोह में अपनी बात रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि बिष्ट ने पूरी एक पीढ़ी का समय संस्थान को दिया है वह एक निपुण कर्मचारी थे l उन्हें जो भी कार्य दिया जाता था l उसे वे पूरी कार्यकुशलता के साथ करते थे l

उन्होंने कई बार संस्थान को गौरवान्वित होने का कार्य भी किया था, हाल ही में गोवा में आयोजित सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिष्ट द्वारा उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया गया था l

विदाई कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए पदोन्नति ले रहे कार्मिक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि, यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें 25 वर्ष इस प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का अवसर मिला l

संस्थान के सदस्यों द्वारा इस अवसर पर देवेंद्र बिष्ट द्वारा संस्थान को दिये गए अमूल्य योगदान के लिए उनका आभार जताया गया l

इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य रविन्द्र सिंह बर्त्वाल, योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल, बीरेंद्र सिंह कठैत, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, बचन जितेला, सुबोध कुमार डिमरी, सुमन भट्ट नीतू सूद, श्रेया कंडारी, नंदन सिंह नेगी, रमेश सिंह, मुकेश राणा, मनोज धप्वाल, रघुवीर लाल मौजूद रहे l

विदाई समारोह का संचालन डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया l

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *