रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का किया उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर को मिली बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 अगस्त 2025 को रोहिणी से दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) को जनता को समर्पित किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने रोड शो भी किया, जहां भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड दिल्ली-गुरुग्राम व एनसीआर के लोगों के लिए सुविधा और कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट दिल्ली के ट्रैफिक को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे और राजधानी को विकास का मॉडल बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने बताया कि UER-II का एक विशेष पहलू यह है कि इसके निर्माण में लाखों टन कचरे का इस्तेमाल किया गया है। इससे दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाएंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगे।

मोदी ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने और यहां के नागरिकों की जीवन-गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। भलस्वा लैंडफिल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के वैज्ञानिक प्रबंधन से प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को कम किया जा सकता है।

पीएम के इस उद्घाटन से दिल्ली और एनसीआर को आधुनिक यातायात व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का किया उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर को मिली बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 अगस्त 2025 को रोहिणी से दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) को जनता को समर्पित किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने रोड शो भी किया, जहां भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड दिल्ली-गुरुग्राम व एनसीआर के लोगों के लिए सुविधा और कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट दिल्ली के ट्रैफिक को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे और राजधानी को विकास का मॉडल बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने बताया कि UER-II का एक विशेष पहलू यह है कि इसके निर्माण में लाखों टन कचरे का इस्तेमाल किया गया है। इससे दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों को कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाएंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देंगे।

मोदी ने कहा – कि दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने और यहां के नागरिकों की जीवन-गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। भलस्वा लैंडफिल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के वैज्ञानिक प्रबंधन से प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को कम किया जा सकता है।

पीएम के इस उद्घाटन से दिल्ली और एनसीआर को आधुनिक यातायात व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

https://regionalreporter.in/rukmini-mangal-natak-geeta-bhawan-dehradun/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=jF-lVkBVLIxTWqC0
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: