रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

प्रधानमंत्री मोदी ने किया होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) परिसर में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम बोधगया से वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुआ।

अस्पताल शुरू होने के बाद मरीजों को जांच और इलाज के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़ेगा। अब एक ही छत के नीचे ओपीडी, जांच, सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को रियायती दर पर इलाज की सुविधा मिलेगी।

इस अस्पताल की नींव 27 दिसंबर 2019 को रखी गई थी। शुरुआत में डॉ. रविकांत सिंह ने एसकेएमसीएच परिसर के एक छोटे से कमरे से कार्य शुरू किया। धीरे-धीरे ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड शुरू हुए। इसके बाद सरकार ने 45 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई, जिस पर आधुनिक भवन तैयार हुआ।

https://regionalreporter.in/supreme-court-stray-dogs-verdict-2025/
https://youtu.be/e3cZ8ynvoV0?si=zvf5IAlzUSs5rcuO
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: