रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चौबट्टाखाल के भटकोट गांव में गुलदार का हमला

आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को बनाया शिकार

पौड़ी। चौबट्टाखाल क्षेत्र की तिमली ग्रामसभा के भटकोट गांव में

02 अप्रैल गुरुवार रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

घर के आंगन में खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने अचानक हमला कर अपना शिकार बना लिया।

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल के महीनों में ऐसे हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं,

जिससे ग्रामीण इलाकों में डर बढ़ा है।

रात 9 बजे आंगन से उठा ले गया गुलदार

घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

गांव निवासी हरेंद्र की बेटी दृष्टि खाना खाने के बाद आंगन में खेल रही थी।

तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा और उसे नीचे खेतों की ओर ले गया।

बच्ची की चीख सुनते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार उसे काफी दूर ले जा चुका था।

झाड़ियों में मिला बच्ची का शव

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की।

काफी देर की खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का शव मिला

यह दृश्य देखकर परिजन बेसुध हो गए और पूरे गांव में मातम छा गया।

ग्रामीणों में आक्रोश

इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है,

लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार

हो रहे हमलों के बावजूद न तो गश्त बढ़ाई जा रही है और न ही गुलदार को पकड़ने के प्रयास तेज किए गए हैं।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

https://youtu.be/v2fQ7xn9c9k?si=2aPYrHOr2rTxRUPZ
https://regionalreporter.in/india-relief-strait-of-hormuz-iran-safe-passage/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *