होर्मुज नहीं खुला तो ‘नरक’ की धमकी, US ने बचाया लापता एयरमैन
ईरान-अमेरिका जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump 05 अप्रैल की ताजा अपडेट में ईरान को 48 घंटे की आखिरी चेतावनी दी है।
ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर तय समय में Strait of Hormuz नहीं खोला गया, तो ईरान पर “नरक टूट पड़ेगा।”
यह बयान उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दिया।
48 घंटे की डेडलाइन के बीच बड़ा घटनाक्रम
ताजा अपडेट के मुताबिक, ईरान में मार गिराए गए अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के लापता एयरमैन को अमेरिकी बलों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है।
इससे पहले एक पायलट पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। यह घटनाक्रम ट्रंप की नई चेतावनी के बीच अमेरिका के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
ईरान का पलटवार, बोला- ‘पूरे क्षेत्र को नरक बना देंगे’
ईरान की सैन्य नेतृत्व ने ट्रंप की धमकी को “बेबस और असंतुलित” बताते हुए खारिज कर दिया है।
तेहरान ने साफ कहा है कि अगर उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ तो पूरा वेस्ट एशिया आग की चपेट में आ सकता है।
ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि हमले बढ़े तो “पूरे क्षेत्र के लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे।”
जंग के 36वें दिन भी नहीं खुले होर्मुज के रास्ते
28 फरवरी को शुरू हुए Operation Epic Fury के बाद अब जंग 36वें दिन में पहुंच चुकी है, लेकिन दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट Strait of Hormuz पर संकट बरकरार है।
ईरान की नौसेना अब भी इस सामरिक समुद्री रास्ते को प्रभावी रूप से रोके हुए है, जिससे ग्लोबल ऑयल सप्लाई और बाजारों में भारी तनाव बना हुआ है।
अगले 48 घंटे दुनिया के लिए बेहद अहम
अमेरिका ने पहले 10 दिन की डेडलाइन दी थी, जो अब खत्म होने के करीब है।
ऐसे में अगले 48 घंटे तय करेंगे कि मामला सीजफायर और बातचीत की तरफ बढ़ेगा
या फिर सीधे बड़े सैन्य हमले की ओर जाएगा। दुनिया की नजर अब 6 अप्रैल की डेडलाइन पर टिकी है।


















Leave a Reply