रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

लेवल अप बैडमिंटन टूर्नामेंट: सेंट थेरेसा श्रीनगर बना चैंपियन

सेंट थॉमस पौड़ी रहा उपविजेता

साक्षी कंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। खेल और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘लेवल अप बैडमिंटन एकेडमी’ द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनगर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया,

जबकि सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, पौड़ी उपविजेता (रनर-अप) रहा।

20 स्कूलों के बीच रही कांटे की टक्कर

​एकादमी के हेड कोच प्रेरित ममगाईं की देखरेख में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 20 स्कूलों ने प्रतिभाग किया।

इसमें मुख्य रूप से घनसाली के हिमालयन इंग्लिश स्कूल के साथ ही पौड़ी के सेंट थॉमस कॉन्वेंट और बीआरएमएस (BRMS) जैसे प्रमुख स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता को चार वर्गों— सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और ओपन बॉयज सिंगल्स में विभाजित किया गया था।

पारदर्शी निर्णय और सहयोग

​प्रतियोगिता को निष्पक्ष बनाने के लिए निर्णायक मंडल (जजों) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें सत्यम, शिवम, शीर्ष, शिवाशीष, सिद्धार्थ, अनुराग, शांतनु, अंजलि और दिशा शामिल रहे।

इनका रहा विशेष सहयोग

​इस खेल आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय व्यवसायों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। प्रायोजकों (Sponsors) में शामिल रहे:

  • ​हनी स्कूल एंड कॉलेज ड्रेस
  • ​गढ़वाल स्पोर्ट्स
  • ​कैफ़े योलो
  • ​आशीष बुक डिपो
  • ​राम चंदा ओरो डेंटल क्लिनिक

​एकादमी के हेड कोच प्रेरित ममगाईं ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिलता है,

जिससे भविष्य में वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *