रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौabe

26 राज्यों के 1100 धावकों ने लिया हिस्सा, मई 2027 में होगी हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को गुंजी में आयोजित ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0’ में शामिल हुए।

उन्होंने 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने मई 2027 के प्रथम सप्ताह में माणा पास से औली तक ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित करने की घोषणा की।

4500 मीटर की ऊंचाई पर धावकों ने दिखाया दमखम

आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के करीब 1100 धावकों ने पंजीकरण कराया।

लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर कठिन रास्तों, कम तापमान और कम ऑक्सीजन के बीच धावकों ने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल दौड़ नहीं, बल्कि साहस, संकल्प और खेल भावना की परीक्षा है।

इससे आदि कैलाश की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को पहचान मिलने के साथ सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

रं समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में उनका स्वागत किया।

माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

धामी ने बताया कि मई 2027 के पहले सप्ताह में प्रस्तावित अल्ट्रा रन माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी।

इसका उद्देश्य उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन और लंबी दूरी की हिमालयी दौड़ के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाना है।

मुख्यमंत्री ने आयोजन में सहयोग के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों व जवानों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आदि कैलाश जैसे आयोजनों से स्थानीय होमस्टे, गाइड, परिवहन और खानपान व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

कार्यक्रम में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी,

दर्जा राज्यमंत्री अशोक सिंह नबियाल सहित सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/tyuni-viral-audio-case-fir-chaman-singh/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=TeLp4T8BxdXH0hdN
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *