रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मृत मिला नर बाघ, वन विभाग ने शुरू की जांच

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मृत मिला नर बाघ

उत्तराखंड के प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक नर बाघ मृत अवस्था में मिला।

बाघ का शव धारा बीच क्षेत्र में धारा सोक के किनारे पड़ा मिला, जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

अधिकारियों और मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा

कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के निर्देश पर उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह और वरिष्ठ

वन्यजीव चिकित्साधिकारी डॉ. दुश्यंत शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।

अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की गई।

प्रारंभिक जांच में प्राकृतिक मौत की आशंका

वन विभाग के अनुसार मृत बाघ की उम्र करीब 8 से 10 वर्ष के बीच आंकी गई है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं

और किसी प्रकार के शिकार या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

पोस्टमार्टम के सैंपल WII भेजे गए

वन विभाग ने वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में बाघ का पोस्टमार्टम कराया।

आवश्यक सैंपल लेकर उन्हें भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

वन विभाग ने बताया कि NTCA के नियमों के तहत बाघ के शव का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

https://regionalreporter.in/india-space-congress-2026/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=e3jztGDVIDuzv5HN
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *