भक्तियाना में चोरी के मामले में पीड़िता ने उठाए गंभीर सवाल
एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएसपी को करना पड़ा दखल
पौड़ी गढ़वाल के शीतला माता मंदिर रोड, भक्तियाना निवासी अनीता बहुगुणा
ने घर में हुई चोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि 23 जनवरी को उनके घर से लगभग आठ तोला सोने के जेवर चोरी हो गए थे।
उनका आरोप है कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि एक परिचित परिजन द्वारा की गई है।
घर में मौजूदगी के दौरान संदिग्ध गतिविधियां
पीड़िता के बेटे दिव्यांशु के अनुसार, घटना के दिन रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी मम्मी के मामा बाहर से भीगकर घर आए थे।
घर पहुंचने के बाद उनके कपड़े गीले थे, जिन्हें उन्होंने हीटर से सुखाया।
इसके बाद उनके लिए खाना भी बनाया गया।
रात करीब 12 बजे दोनों लोग एक ही बिस्तर पर सो गए।
दिव्यांशु के मुताबिक, सुबह लगभग 4 बजे जब उनकी नींद खुली, तो मामा कमरे में नहीं थे,
बल्कि उस कमरे में मौजूद थे जहाँ से चोरी की गई थी।
इसके बाद वह दोबारा सो गए। सुबह 6 बजे जब दिव्यांशु की नींद खुली, तो तब भी दूसरा कमरा अंदर से बंद था.
दिव्यांशु ने अपने लिए चाय बनाई, थोड़ी देर पढ़ा और फिर सो गया.
लेकिन इसी बीच बुडा जी ( मम्मी के मामा) बिना बताए घर से चले गए।
कई महीनों तक कार्रवाई न होने का आरोप
पीड़िता अनीता बहुगुणा ने आरोप लगाया कि घटना के कई महीनों
बाद भी पुलिस द्वारा न तो चोरी का खुलासा किया गया
और न ही उन्हें न्याय मिला। उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
बाद में एसएसपी पौड़ी के पास पहुंचने के बाद 4 मई को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
कोतवाली पहुंची पीड़िता, जनप्रतिनिधि भी रहे साथ
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता कोतवाली पहुंचीं।
इस दौरान शहर में यह चर्चा रही कि मेयर का पीड़िता के साथ सीधे कोतवाली पहुंचना
आम जनता में भरोसा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।















Leave a Reply