रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी के विरोध में पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल में जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट की गिरफ्तारी को लेकर

पत्रकार संगठनों और आमजन में लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है।

इसी क्रम में पर्वतीय पत्रकार महासंघ, जनपद पौड़ी गढ़वाल की टीम ने जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के

माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और हेम भट्ट की तत्काल रिहाई की मांग की।

पत्रकारों में भय और असुरक्षा का माहौल

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हेम भट्ट लंबे समय से जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं

और निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं।

ऐसे में देर रात या प्रातःकाल पुलिस द्वारा उन्हें उठाए जाने की घटना से पत्रकार जगत में

भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

संगठन ने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

भाजपा विधायक के बयान के बाद उठे सवाल

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भाजपा विधायक अरविंद पाण्डेय द्वारा सोशल मीडिया पर

जारी वीडियो में कहा गया कि हेम भट्ट ने उनका इंटरव्यू लिया था

और अगले दिन सुबह पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

महासंघ का कहना है कि इस बयान के सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर

कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

निष्पक्ष जांच और रिहाई की मांग

पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने कहा कि यदि पत्रकारों को सवाल पूछने और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करने पर प्रताड़ित किया जाएगा,

तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति होगी।

संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

और यदि हेम भट्ट के खिलाफ कोई ठोस एवं वैधानिक साक्ष्य नहीं हैं, तो उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में महासंघ के संरक्षक अनिल बहुगुणा, जिलाध्यक्ष पंकज रावत

, जिला सचिव अंकित उनियाल, संगठन मंत्री जगत किशोर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता

और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=1zsP7KDpQZMOnweK
https://regionalreporter.in/rudraprayag-srinagar-highway-max-accident-8-injured-2026/
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *