रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ओणी गांव में गुलदार हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने दी जानकारी

घटना के बाद क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

नक्षत्र शाह ने ओणी गांव में महिला पर हुए गुलदार हमले को लेकर जानकारी देते हुए बताया

कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार गांव और आसपास के इलाकों में गश्त कर रही है।

कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए गए

रेंज अधिकारी ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं।

इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए हैं ताकि गुलदार को जल्द पकड़कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

घायल महिला को दी गई आर्थिक सहायता

नक्षत्र शाह ने बताया कि वन विभाग की ओर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एक लाख रुपये तक की सहायता राशि देने का प्रावधान है।

फिलहाल पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की अग्रिम सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।

एक ही गुलदार होने की आशंका

वन विभाग को आशंका है कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं के पीछे एक ही गुलदार हो सकता है।

अधिकारी के अनुसार विभाग ने डीएनए सैंपलिंग के लिए रिपोर्ट भेजी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम

ग्रामीणों में फैले डर को देखते हुए वन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के लिए भी विशेष व्यवस्था की बात कही है।

रेंज अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता सामने आती है, वहां बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पटवारी स्तर पर सहयोग लिया जाता है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम के समय अकेले बाहर न निकलने, समूह में आवाजाही करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को देने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में वन विभाग का ऑपरेशन लगातार जारी है।

https://regionalreporter.in/pauri-auni-village-leopard-attack-woman-injured/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=7892cJIvokALzUoP
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *