रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची

बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हाईवे पर यात्रियों से भरी एक वोल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई।

बस ऋषिकेश से जयपुर जा रही थी और उसमें 32 यात्री सवार थे, जिनमें ब्राजील की दो महिला पर्यटक भी शामिल थीं।

पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे बढ़ेड़ी राजपूताना गांव के पास चलती बस में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की टीम ने भी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

सामान जलकर राख, यात्री सुरक्षित

आग की चपेट में आने से बस के पिछले हिस्से में रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।

हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

आग के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है।

मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यात्रियों को बाद में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विदेशी पर्यटकों ने की पुलिस की सराहना

बस में सवार ब्राजील की दो महिला यात्रियों का सामान आग में जल गया, लेकिन उनके जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रहे।

पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर थाने में ठहराया और आगे की यात्रा की व्यवस्था की।

दोनों पर्यटकों ने समय पर मदद पहुंचाने और उनकी जान बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

https://regionalreporter.in/dehradun-married-woman-torture-case-selaqui/
https://youtu.be/P4dYKabSTrA?si=pMDjN21x61XPGhv5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *