रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की ली शपथ

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।

लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें

पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़कर सुनाया।

इसके बाद राज्यपाल डॉ. बिसेन ने उत्तराखंड पुलिस के सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को गति देना प्राथमिकता

शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि उत्तराखंड की सेवा करने

का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का

उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड आस्था, संस्कृति और वीरता की भूमि है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना और पद की

गरिमा बनाए रखना शामिल है। इसके साथ ही राज्य सरकार और जनता के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि,

पर्यटन, पर्यावरण, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति देने पर ध्यान दिया जाएगा।

उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के विकास को लेकर व्यक्त किए गए दृष्टिकोण का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने उत्तराखंड की मातृशक्ति, युवाओं, किसानों और देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों की सराहना

करते हुए कहा कि राज्य की प्रगति में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री धामी समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. रमेश पोखरियाल

‘निशंक’, तीरथ सिंह रावत और विजय बहुगुणा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, खजान दास और

मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और महेंद्र भट्ट, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ तथा अन्य वरिष्ठ

अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

https://regionalreporter.in/europe-youth-protests-cost-of-living-education-crisis/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=qVch89bgEHdUW3DL
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *