ग्रेस मार्क्स और री-इवैल्यूएशन फीस माफी की मांग
नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल, रिजल्ट में गड़बड़ी और एडमिशन पर संकट का दावा
देशभर में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
छात्र बोर्ड से ग्रेस मार्क्स देने और वेरिफिकेशन व री-इवैल्यूएशन फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं।
OSM सिस्टम पर छात्रों के गंभीर आरोप
छात्रों का कहना है कि नए OSM सिस्टम की वजह से उनके अंकों में कमी आई है।
कई मामलों में आंसर शीट के कुछ उत्तरों का सही तरीके से मूल्यांकन नहीं हुआ है।
साथ ही, आंसर कॉपी का एक्सेस मिलने में देरी और मूल्यांकन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
एडमिशन पर संकट की आशंका
छात्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षा के अंक ही आगे की उच्च शिक्षा में प्रवेश का आधार बनते हैं।
ऐसे में रिजल्ट में देरी और वेरिफिकेशन प्रक्रिया लंबी होने से उनका एडमिशन प्रभावित हो सकता है।
कई छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की एडमिशन डेट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, जिससे उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है।
फीस माफी और ग्रेस मार्क्स की मांग
छात्रों का कहना है कि वे किसी “फ्री मार्क्स” की मांग नहीं कर रहे, बल्कि केवल निष्पक्ष मूल्यांकन चाहते हैं।
उनका सवाल है कि अगर गलती बोर्ड की स्कैनिंग या इवैल्यूएशन प्रक्रिया में है तो वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए फीस क्यों ली जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार 5 जून तक लगभग 60 हजार से अधिक आवेदन वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए प्राप्त हुए हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध
सोशल मीडिया पर छात्र अपने मार्क्स, आंसर शीट और री-इवैल्यूएशन आवेदन साझा कर रहे हैं।
कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें सिस्टम में सुधार की मांग की जा रही है।
पेरेंट्स एसोसिएशन का कहना है कि यह मुद्दा केवल व्यक्तिगत शिकायतों का नहीं बल्कि पूरे मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्रों पर असर
विशेषकर साइंस स्ट्रीम के छात्रों पर इसका असर ज्यादा बताया जा रहा है।
जेईई और मेडिकल जैसी परीक्षाओं में एक-दो नंबर का अंतर भी रैंक और एडमिशन को प्रभावित कर सकता है।
छात्रों का कहना है कि मूल्यांकन में छोटी सी त्रुटि भी उनके भविष्य पर बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए पारदर्शी और निष्पक्ष सिस्टम जरूरी है।


















Leave a Reply