रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सीएम धामी के काफिले को युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

दन्या में हंगामे के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा दौरे के दौरान दन्या बाजार में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई,

जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के सामने पहुंचकर काले झंडे दिखाए और सरकार विरोधी नारेबाजी की।

अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से पुलिस और खुफिया तंत्र में अफरा-तफरी मच गई।

काफिले के सामने पहुंचे प्रदर्शनकारी

जानकारी के अनुसार, जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला दन्या बाजार पहुंचा, युवा कांग्रेस के

कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लेकर सड़क पर उतर आए और मुख्यमंत्री के वाहन के सामने पहुंच गए।

इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता तुरंत सक्रिय हुए।

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें दन्या थाने पहुंचाया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया।

इन मुद्दों को लेकर जताया विरोध

युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उनका विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार की नीतियों और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर था।

उनका आरोप है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

इसके अलावा प्रदेश में सामने आए पेपर लीक मामलों, बढ़ती बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी सरकार जवाब देने में विफल रही है।

योग दिवस कार्यक्रम के बाद पहुंचे थे अल्मोड़ा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस के अवसर पर चंपावत के बनबसा में लोगों के साथ योगाभ्यास किया था।

इसके बाद उन्होंने अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों और जनसभाओं में शिरकत की।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हुए इस विरोध प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

https://regionalreporter.in/karnaprayag-nihang-dispute-chamoli-high-alert/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=kMyoWtrXh9cNq0rs
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *