रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली की सुमन देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

अभिषेक रावत

200 मुर्गियों से शुरू किया कारोबार, अब हर महीने 18 हजार रुपये कमा रही हैं सुमन देवी

चमोली जिले के विकासखंड दशोली के ग्राम सलना रैंतोली निवासी सुमन देवी ने पोल्ट्री पालन के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है।

महज 200 मुर्गियों से शुरू किया गया उनका छोटा सा उद्यम आज उन्हें हर महीने 15 से 18 हजार रुपये तक की नियमित आय दे रहा है।

स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मिली नई राह

सुमन देवी जय माँ भगवती स्वयं सहायता समूह, एकता ग्राम संगठन और बिरही गंगा सीएलएफ से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने ‘मदर यूनिट पोल्ट्री पालन’ व्यक्तिगत उद्यम की शुरुआत की, जो आज सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

REAP परियोजना से मिला सहयोग

करीब 2.50 लाख रुपये की लागत से शुरू किए गए इस उद्यम में REAP परियोजना के तहत 75 हजार रुपये की सहायता मिली।

इसके अलावा 1.25 लाख रुपये का बैंक ऋण प्राप्त हुआ, जबकि 50 हजार रुपये का निवेश सुमन देवी ने स्वयं किया।

रोजाना अंडों की बिक्री से हो रही आय

वर्तमान में उनकी पोल्ट्री इकाई में लगभग 200 मुर्गियां हैं।

अंडों की बिक्री से उन्हें प्रतिदिन करीब 600 रुपये की आमदनी हो रही है।

इस आय से न केवल परिवार की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है।

अब विस्तार की बना रही हैं योजना

सुमन देवी ने बताया कि ऋण चुकाने के बाद अब वह अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रही हैं।

उनका कहना है कि REAP परियोजना से मिली ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।

महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

सुमन देवी का मानना है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं

तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।

उनकी सफलता की कहानी क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

https://youtu.be/5dWOfQrMxRM?si=7LnrgCszLmcLJkqG
https://regionalreporter.in/charagah-bhumi-auction-protest-new-tehri-22-villages/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *