रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश जारी

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र के बूम रेंज में शारदा नदी में बह गए दो युवकों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की निगरानी में

लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसएसबी

इंटेलिजेंस और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन संचालित किया।

22 जून को हुई थी घटना

जिला प्रशासन के अनुसार 22 जून 2026 को बूम रेंज क्षेत्र में दो युवकों के शारदा नदी में बह जाने की सूचना राज्य

आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राजस्व विभाग, पुलिस, फायर

सर्विस, चिकित्सा विभाग और एसडीआरएफ को तत्काल मौके पर भेजकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

दोनों युवक टनकपुर निवासी

लापता युवकों की पहचान नैतिक सक्सेना (18 वर्ष) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-03, इंग्लिश वाइन शॉप के

निकट, टनकपुर और तरुण सक्सेना (20 वर्ष) पुत्र बाबूराम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-03, बर्मा लाइन, टनकपुर के रूप में हुई है।

नदी किनारे और संभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी

घटना के बाद से एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

बुधवार को ठूलीगाड़ पुलिस चौकी, एसएसबी इंटेलिजेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों

ने नदी किनारे और संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया।

प्रशासन कर रहा लगातार निगरानी

जिला प्रशासन ने बताया कि पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के

साथ खोज एवं बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

https://regionalreporter.in/neet-ug-2026-re-exam-solver-gang-busted-bihar/
https://youtu.be/5dWOfQrMxRM?si=y14eC5lSPOVx22K1
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *