केतन लाल हत्याकांड को लेकर पीड़ित पिता धनपाल लाल ने उस रात की घटनाओं का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कई
गंभीर दावे किए। रीजनल रिपोर्टर से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा कब और
कैसे उस स्थान पर पहुंचा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहले कभी आरोपी पक्ष के परिवार से कोई मुलाकात या परिचय नहीं था।
धनपाल लाल ने दावा किया कि उन्हें नाबालिग लड़की के पिता का फोन आया था, जिसमें कथित तौर पर कहा गया,
“अपने बेटे को ले जाओ, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए हैं… अगर नहीं ले गए तो जान से मार देंगे।”
उन्होंने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे और केतन को अस्पताल ले जाया गया, तब उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के
निशान थे। धनपाल लाल का दावा है कि केतन के नाखून भी उखड़े हुए थे।
उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद केतन ने दम तोड़ दिया। पिता के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय
रास्ते भर केतन पानी मांगता रहा और उसने अपने साथ हुई कथित प्रताड़ना के बारे में भी उन्हें बताया।
धनपाल लाल ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,
ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
















Leave a Reply