रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केतन लाल हत्याकांड पर इंद्रेश मैखुरी ने न्याय व्यवस्था और सरकार पर उठाए सवाल

केतन लाल हत्याकांड को लेकर भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने न्याय व्यवस्था और सरकार की

भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल है कि एक कमजोर

और साधनहीन परिवार धीरे-धीरे थक जाता है।

इंद्रेश मैखुरी ने उत्तराखंड के पहले हुए कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को समाज और

लोगों से अलग-थलग करने का माहौल बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि कई बार पीड़ित पक्ष को ही कटघरे

में खड़ा करने की कोशिश की जाती है, जिससे न्याय की लड़ाई और कठिन हो जाती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न्याय की मांग उठाने वाली आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और

पीड़ित परिवार से मिलने आने वाले लोगों को भी रोका जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि अब तक सरकार की ओर से

पीड़ित परिवार के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता और सहानुभूति दिखाई नहीं दी है।

उन्होंने मांग की कि सरकार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

https://regionalreporter.in/journalist-trilochan-bhatts-statement-on-the-ketan-lal-murder-case/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=zGattUb4VYcy56Fc
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *