रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कल्जीखाल में बारिश का कहर, गौशाला में घुसा मलबा

जगमोहन डांगी

भारी बारिश से हुआ हादसा

पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम डांगी की कंटरखोली अनुसूचित जाति बस्ती में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया।

पहाड़ी से अचानक मलबा आने के कारण एक गौशाला में भारी नुकसान हुआ।

दो बकरियों की मौत, कई घायल

जानकारी के अनुसार, भीम सिंह के बकरी बाड़े में पहाड़ी से मलबा घुस गया। हादसे में दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बकरियां घायल हो गईं।

संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। विभागीय कार्रवाई जारी है।

बाल-बाल बचा परिवार

गनीमत रही कि हादसे के समय गौशाला के भीतर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

यदि उस समय कोई अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

साथ ही बारिश के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की भी अपील की है।

https://regionalreporter.in/us-iran-tensions-trump-ceasefire-over-hormuz-2026/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=TYk7yCM-5aUvpoKU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *