रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चारधाम यात्रा के लिए रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में होंगे तैनात मजिस्ट्रेट

चारधाम यात्रा के लिए जनपद में 100 अतिरिक होमगार्ड भी होंगे तैनात
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संचालन के लिए के आला-अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें की कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

तीनों जिलों में होगी मजिस्ट्रेट की तैनाती
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में एक बैठक आयोजित हुई

जिसमें निर्णय लिया गया कि जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा को मध्यनजर रखते हुए यहां पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती के आदेश गढ़वाल आयुक्त के स्तर से भी जारी कर दिए गए हैं। जिन्हें की जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे।

बुधवार और गुरुवार को नहीं होंगे ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण
सचिव पर्यटन ने बताया कि चारधामपर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय भी लिया गया है कि बुधवार और गुरुवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किये जायेंगे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बैठक में प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक्त होम गार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

https://regionalreporter.in/kedarnath-heli-service-booking/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *