रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

कौन हैं जंतर-मंतर से वायरल हुए मोहम्मद इरफान

स्कूल कभी नहीं गए लेकिन स्मार्टफोन से सीखा संविधान और लोकतंत्र का पाठ

जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक चले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन ने युवाओं की अलग-अलग सोच और प्रतिभा को सामने लाया।

प्रदर्शन के दौरान जहां युवाओं ने नारों और भाषणों के जरिए अपनी आवाज बुलंद की,

वहीं उनकी रचनात्मकता भी खूब नजर आई।

किसी ने चित्रकारी के जरिए अपनी बात रखी तो किसी ने कलाकारी और मीम्स के जरिए मुद्दों को उठाया।

आंदोलन से जुड़े कई ऐसे दृश्य और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इसी दौरान मीडिया की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी, जो नारों और भाषणों के बीच

अपनी बेबाक बातों की वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया।

यह शख्स हैं 35 वर्षीय मोहम्मद इरफान, जो पेशे से एक साधारण फेरीवाले हैं।

इरफान की खास बात यह है कि उन्होंने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा।

इसके बावजूद लोकतंत्र, संविधान, मजदूरों के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर उनकी समझ और बेबाक राय ने लोगों का ध्यान खींचा।

स्मार्टफोन बना इरफान का गुरु

दिल्ली की सावदा जेजे कॉलोनी में एक अधूरे मकान में रहने वाले इरफान ने पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन का सहारा लिया।

उन्होंने गूगल वॉयस कमांड और यूट्यूब के जरिए अलग-अलग विषयों की जानकारी हासिल की।

आज वह संविधान की प्रस्तावना को बिना किसी झिझक के सुना सकते हैं।

इतना ही नहीं, वह भगत सिंह की कविताओं की पंक्तियां भी पूरे आत्मविश्वास के साथ सुनाते हैं।

नीट पेपर लीक के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और GST जैसे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।

इरफान ने मजदूरों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 500 रुपये कमाने वाला व्यक्ति भी टैक्स देता है, तो उसकी समस्याओं पर चर्चा क्यों नहीं होती?

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ पेट भरा होना ही जिंदगी नहीं है, आत्मसम्मान भी जरूरी है।

लल्लनटॉप के इंटरव्यू के बाद तेजी से वायरल हुआ वीडियो

इरफान का इंटरव्यू जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो उनकी बातें कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल होने लगीं।

लोकतंत्र, सम्मान, मजदूरों के अधिकार और भारत की शिक्षा व्यवस्था पर उनकी बेबाक राय ने लोगों का ध्यान खींचा।

उनकी बातों ने यह सवाल भी खड़ा किया कि शिक्षा केवल स्कूल और डिग्री तक सीमित है या सीखने की इच्छा भी इंसान को ज्ञान दे सकती है।

वायरल हुए तो राहुल गांधी पहुंचे इरफान के घर

इरफान का वीडियो वायरल होने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद उनसे मिलने उनकी बस्ती पहुंचे।

राहुल गांधी ने इरफान के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

उन्होंने कहा कि इरफान जैसे युवाओं की सोच उनकी परिस्थितियों की मोहताज नहीं है।

राहुल गांधी ने इरफान की संविधान के प्रति समझ, देश के प्रति उनके नजरिये और सीखने की इच्छा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यही बताता है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवाओं में है।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने इरफान को संसद आने का न्योता भी दिया।

इसके अलावा उन्होंने फोन पर प्रियंका गांधी से भी इरफान की बात करवाई।

पहली वीडियो के बाद बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट

इरफान की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वायरल होने के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया।

उनकी प्रोफाइल पर फॉलोअर्स की संख्या बेहद तेजी से बढ़ी और महज 19 घंटे के भीतर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए।

अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी अगली वीडियो और उनके विचारों का इंतजार कर रहे हैं।

इरफान की पहली वीडियो में क्या कहा गया?

मोहम्मद इरफान ने अपनी पहली सोशल मीडिया आईडी के जरिए लोगों से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली सोशल आईडी है और सभी लोग उन्हें जरूर साथ दें।

इरफान ने कहा कि वह हमेशा सबका भला चाहते हैं और किसी के लिए गलत भावना नहीं रखते।

उन्होंने अपनी बातों से किसी का दिल दुखने पर लोगों से माफी भी मांगी। उनका यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है

https://regionalreporter.in/dehradun-teacher-srishti-kandari-death-dowry-death-case-secretariat-employee/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=3NC6qEJ_pCKQdeeJ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *