रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

फरीदाबाद में स्कूल टीचर की स्कूल गेट पर चाकू गोदकर हत्या

CCTV में कैद हुई वारदात, दो घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक निजी स्कूल की 30 वर्षीय महिला शिक्षिका संध्या की स्कूल परिसर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।

वारदात स्कूल के प्रवेश द्वार पर हुई और पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस ने घटना के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल गेट पर बुलाकर किया हमला

पुलिस और स्कूल प्रबंधन के अनुसार, घटना सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है।

स्कूल संचालक डॉ. तेजपाल शर्मा ने बताया कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा और महिला शिक्षिका से मिलने की बात कही।

जब संध्या स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार, महिला पर करीब 27 बार चाकू से वार किए गए। गंभीर रूप से घायल संध्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV से हुई आरोपी की पहचान

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला शिक्षिका का इंतजार करता दिखाई देता है।

जैसे ही शिक्षिका गेट पर पहुंचती हैं, आरोपी उन्हें पकड़कर घसीटता है और लगातार चाकू से हमला करता है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अमित के रूप में की है।

वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने उसे करीब दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी परेशान करता था आरोपी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से महिला शिक्षिका को परेशान कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, शिक्षिका ने कुछ समय पहले आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ (Molestation) की शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद आरोपी ने माफी भी मांगी थी।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

हत्या के कारणों की जांच जारी

मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हत्या के पीछे की वजह, दोनों के बीच संबंध और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

https://regionalreporter.in/bankipur-bypoll-result-prashant-kishor-defeats-bjp-candidate/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=IqDzvuPl7FL7h6Yn
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *