रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में निर्माण एजेंसी पर ₹50 हजार का जुर्माना

श्रीनगर गढ़वाल में स्वच्छता व्यवस्था से समझौता करने वालों पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

महापौर आरती भंडारी के निर्देश पर श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

आरोप है कि निर्माण सामग्री नाली में डालकर जल निकासी बाधित की गई, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल गई।

शिकायत के बाद महापौर ने किया निरीक्षण

महापौर आरती भंडारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने के बाद संबंधित संस्था को कई बार नाली साफ करने

और निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए थे।

बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और लापरवाही मिलने पर नगर निगम टीम को तत्काल ₹50 हजार का चालान करने के निर्देश दिए।

स्वच्छता से समझौता नहीं होगा

महापौर ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में नालियां अवरुद्ध करने, सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री फैलाने

या गंदगी करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगरवासियों से सहयोग की अपील

महापौर आरती भंडारी ने नागरिकों से स्वच्छ श्रीनगर अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोग अपने सुझाव नगर निगम तक पहुंचाएं,

ताकि जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

https://regionalreporter.in/devprayag-hindolakhal-pumping-drinking-water-scheme-9-72-crore-approval/
https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=LU3mZcKJbyK9v4ma
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *