देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है।
हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए ₹9 करोड़ 72 लाख 94 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस मंजूरी से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
पेयजल व्यवस्था होगी और मजबूत
स्वीकृत धनराशि से योजना के विद्युत एवं यांत्रिक कार्य पूरे किए जाएंगे।
योजना के पूरा होने के बाद हिंडोलाखाल और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी,
जिससे हजारों लोगों को नियमित और सुगम पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विधायक विनोद कंडारी ने जताया आभार
देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह स्वीकृति उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
विधायक ने विश्वास जताया कि हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी।
इससे हिंडोलाखाल सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है।
















Leave a Reply