रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पलेठी शिवालय मोटर मार्ग का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग पूरी

विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पलेठी (डोबिल्यालों) के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।

शिवालय तक मोटर मार्ग निर्माण के द्वितीय चरण, स्टेज-1 का आज शिलान्यास किया गया।

मोटर मार्ग का शिलान्यास देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने किया।

इस सड़क के निर्माण के लिए 96.23 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। प्रस्तावित मोटर मार्ग की लंबाई 2.550 किलोमीटर है।

ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

मोटर मार्ग बनने से पलेठी और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ग्रामीण लंबे समय से शिवालय तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को पैदल आवाजाही की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इससे ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल सकेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि

शिलान्यास कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, सहकारिता निदेशक जेपी चंद, ग्राम प्रधान सूरत, ग्राम प्रधान साब सिंह, ग्राम प्रधान भगवान सिंह रावत और मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत मौजूद रहे।

इसके अलावा दलवीर सजवान, जिला मंत्री प्रमोद चंद, गोविंद चौहान, अर्जुन चौहान, ग्राम प्रधान लोकेंद्र रौतरी,

मोर सिंह बागरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी लिंगवाल और सरोज थपलियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जताई।

क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति और शिलान्यास के लिए विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=uGvoIRT2e2H2YeaA
https://regionalreporter.in/uttarakhand-electricity-theft-fine-jan-vishwas-act/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *