रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रुद्रप्रयाग में पांच दिन में पलटी बाजी, भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल

डीपीसी सदस्य बनने के बाद कांग्रेस में वापसी, बोले- भाजपा में शामिल होना सबसे बड़ी गलती थी

रुद्रप्रयाग। जिले की राजनीति में जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल की पांच दिन के भीतर घर वापसी ने हलचल बढ़ा दी है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ग्यालू लाल फिर कांग्रेस में लौट आए हैं।

जिला योजना समिति (डीपीसी) के चुनाव के बाद हुए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

भाजपा में जाने को बताया गलती

रुद्रप्रयाग के गुलाबराय स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ग्यालू लाल ने भाजपा में शामिल होने के फैसले पर खुलकर बात रखी।

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और अब उन्होंने इसे सुधार लिया है।

ग्यालू लाल के अनुसार, डीपीसी सदस्य बनने के लिए भाजपा में शामिल होने की शर्त रखी गई थी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद रणनीति बनाई और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

डीपीसी सदस्य बनने में सफल होने के बाद वह कांग्रेस में लौट आए।

भाजपा पर लगाए आरोप

ग्यालू लाल ने भाजपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने उसी की भाषा में जवाब दिया है। हालांकि, उनके इस बयान और पांच दिन के भीतर पार्टी बदलने के घटनाक्रम को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं।

डीपीसी चुनाव के बाद हुई इस वापसी को कांग्रेस और भाजपा, दोनों के लिए राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि ग्यालू लाल की वापसी का जिले के राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।

https://youtu.be/ou8Rffty-a4?si=_r7cI1MqOQfMSWQe
https://regionalreporter.in/ankita-bhandari-case-cbi-questioning-suresh-rathore/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *