रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बैकुंठ चतुर्दशी मेला 23 नवंबर से, नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस वर्ष मेला 23 नवंबर 2026 से आयोजित किया जाएगा।

मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम श्रीनगर ने ई-निविदा जारी की है।

नगर निगम कार्यालय की ओर से 16 सितंबर को निविदा सूचना जारी की गई।

निविदा टू-बिड सिस्टम के तहत आमंत्रित की गई है।

इसमें प्रदर्शनी मैदान में स्टॉल लगाने के साथ झूले-चरखी और खेल-तमाशों से जुड़े कार्य शामिल हैं।

मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पंडाल, टेंट और शामियाना लगाने की व्यवस्था भी निविदा में शामिल है।

इसके अलावा बाजार सजावट, साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिक लाइटिंग का काम भी कराया जाएगा।

1 अक्टूबर को खुलेगी निविदा

नगर निगम के अनुसार 17 सितंबर सुबह 11 बजे से ऑनलाइन निविदा प्रकाशित और डाउनलोड की जा सकेगी।

इसी समय से निविदा अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

19 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्री-बिड मीटिंग होगी। ऑनलाइन निविदा अपलोड करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर सुबह 11 बजे है।

जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 1 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक जमा करनी होगी।

इसके बाद इसी दिन दोपहर 12:30 बजे निविदा खोली जाएगी।

नगर निगम ने निविदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए uktenders.gov.in और

srinagarnagarnigam.netlify.app वेबसाइट का उल्लेख किया है।

https://regionalreporter.in/kishau-dam-project-uttarakhand-benefit/
https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=2Y3HHfIacg0fRB1h
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *