रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मिनी गढ़देवा 2026 में खिर्सू का शानदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में जीते खिताब

मिनी गढ़देवा 2026 के दूसरे दिन खिर्सू विकासखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

खिर्सू के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में विजेता और उपविजेता स्थान हासिल किए।

प्राथमिक वर्ग कबड्डी

वर्गविजेताउपविजेता
बालकयमकेश्वरखिर्सू
बालिकावीरोखालखिर्सू

प्राथमिक वर्ग की कबड्डी में खिर्सू ने दोनों वर्गों में उपविजेता स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में यमकेश्वर और बालिका वर्ग में वीरोखाल विजेता रहा।

सब जूनियर बालिका कबड्डी

स्थानविकासखंड
विजेताखिर्सू
उपविजेतापौड़ी

सब जूनियर बालिका कबड्डी में खिर्सू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। पौड़ी की टीम उपविजेता रही।

सब जूनियर बालिका खो-खो

स्थानविकासखंड
विजेताखिर्सू
उपविजेतापौड़ी

खो-खो में भी खिर्सू की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सब जूनियर बालिका वर्ग में खिर्सू ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पौड़ी दूसरे स्थान पर रहा।

गोला फेंक — सब जूनियर बालक

स्थानखिलाड़ीविकासखंड
प्रथमसमर्थ असवालखिर्सू
द्वितीयआयुष कुमारपौड़ी
तृतीयअक्षित नेगीजयहरीखाल

गोला फेंक की सब जूनियर बालक स्पर्धा में खिर्सू के समर्थ असवाल ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। पौड़ी के आयुष कुमार दूसरे और जयहरीखाल के अक्षित नेगी तीसरे स्थान पर रहे।

गोला फेंक — सब जूनियर बालिका

स्थानखिलाड़ीविकासखंड
प्रथमआरूषिखिर्सू
द्वितीयहिमानीदुगड्डा
तृतीयरियांशीरिखणीखाल

सब जूनियर बालिका गोला फेंक में भी खिर्सू का दबदबा रहा। खिर्सू की आरूषि ने पहला स्थान हासिल किया।

दुगड्डा की हिमानी दूसरे और रिखणीखाल की रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं।

दूसरे दिन खिर्सू का प्रदर्शन

कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिर्सू के खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया।

कई वर्गों में खिताब और पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खो-खो — प्राथमिक बालक

स्थानविकासखंड
विजेतायमकेश्वर
उपविजेतादुगड्डा

लंबी कूद — प्राथमिक बालक

स्थानखिलाड़ीविद्यालय/विकासखंड
प्रथमसूरज पासवानदिव्या भारती गंगा भोगपुर, यमकेश्वर
द्वितीयधैर्य बुटोलाआनन्दा इंटरनेशनल, ढामक, खिर्सू
तृतीयशौर्य डोभालप्राथमिक विद्यालय ग्वीन बड़ा, द्वारीखाल

लंबी कूद — प्राथमिक बालिका

स्थानखिलाड़ीविद्यालय/विकासखंड
प्रथमनीतूप्राथमिक विद्यालय झर्त
द्वितीयशान्वीनैनीडांडा
तृतीयकोमलप्राथमिक विद्यालय ईडा मल्ला, थैलीसैंण

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के निर्णायक की भूमिका कमल उप्रेती, प्रदीप रावत, ललित मोहन बिष्ट, नवीन नेगी, मातबर सिंह चौहान, विपिन रागड़, प्रवीण नेगी, अमर सिंह बिष्ट, जितेंद्र राय, संजय टम्टा, उमा रौथाण और मुकेश असवाल ने निभाई।

वहीं अभिलेख समिति में प्रताप राणा, कृपाल सिंह, विजयलक्ष्मी बिष्ट, चारू स्मिता, कुसुमलता काला और लक्ष्मी शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी राजीव थपलियाल, रश्मि गौड़ और दीवान रावत ने संभाली।

https://regionalreporter.in/saumya-joshi-hair-donation-cancer-patients/
https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=n1jsAML6PwW-M8Fw
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *