रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

दून विवि की मेस में खाने को लेकर छात्रों का हंगामा

देर रात कुलपति आवास घेरा

दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव से एक दिन पहले सोमवार देर रात मेस के खाने को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।

छात्रों के मुताबिक, मेस में परोसे गए खाने में कीड़ा मिला।

इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

छात्रों ने मेस में खाने की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई।

उनका कहना था कि मेस के खाने को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

पुलिस पहुंची, चीफ प्रॉक्टर को भी बुलाया

कुलपति आवास के बाहर छात्रों के जुटने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हलचल मच गई।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया।

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को भी मौके पर बुलाया गया।

प्रशासन ने छात्रों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनने और स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, देर रात तक छात्र अपनी मांगों को लेकर मौके पर डटे रहे।

कुलपति बोलीं- पहले भी मिली थी शिकायत

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया था।

व्यस्तता के कारण गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण नहीं कर पाईं।

उन्होंने कहा कि मेस को लेकर पहले भी छात्रों की शिकायत मिली थी। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे।

कुलपति के अनुसार, विश्वविद्यालय की मेस में छात्रों को 2200 रुपये में तीन वक्त का भोजन दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि 29 सितंबर को विश्वविद्यालय में चुनाव होने हैं और कुछ छात्र इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा भी बना रहे हैं।

https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=gO7pgFwf21Idqkw5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *